चित्रकूट, दिसम्बर 5 -- चित्रकूट। संवाददाता स्थानीय निकाय प्रभारी एडीएम न्यायिक अरुण यादव ने नगर पालिका के वार्ड गांधीगंज व बलदाऊगंज में डोर टू डोर कलेक्शन वाहन, साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। गांधीगंज वार्ड में खाली प्लॉट पर कूड़ा डाला जा रहा है। पुरानी कोतवाली समेत कई जगह उन्होंने भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी। ईओ को सेकेंडरी स्टोरेज को लेकर जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस दौरान ईओ लाल जी यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, शिवा कुमार, नाजिर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...