बुलंदशहर, फरवरी 19 -- नगर क्षेत्र स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। कर्मचारी आसपास के गांवों से करीब 85 हजार रुपये का कलेक्शन कर लौट रहा था। कंपनी के अधिकारी ने नगर कोतवाली में उसके गायब होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक अमित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी का कर्मचारी करन पुत्र मान सिंह, जो कि हाथरस के सादाबाद क्षेत्र का रहने वाला है, मंगलवार 17 फरवरी को कलेक्शन के लिए निकला था। करन बुलंदशहर के गांव पचोता, सिखेडा और मोहन कुटी से महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का पैसा लेने गया था। करन ने इन गांवों से करीब 85 हजार रुपये वसूले थे और उसके पास कंपनी का टैब भी था। शाम करीब 5:30 बजे तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.