बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- अगौता पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दो दिन पहले हुई लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की रकम में से 50,500 रुपये, बैग और चाकू बरामद किया है। आरोपी का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एएसपी ऋजुल ने बताया कि 12 दिसंबर को अगौता क्षेत्र में एचडीबी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट प्रताप सिंह निवासी हाथरस से लूट की घटना हुई थी। पीड़ित प्रताप सिंह ने थाना अगौता में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि गांव अभयपुर, अजीतपुर व नीमचाना से किस्तों का रुपया लेकर लौटने के दौरान रास्ते में आदर्श इंटर कॉलेज गढिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके सिर में ईट मारकर उसका बैग लूट लिया। बैग में कलेक्शन के 52 हजार रुपय...