हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी ओवरब्रिज के निकट बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दिनदहाड़े कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से 15 लाख 60 हजार 540 रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना सोमवार दोपहर बाद की है। मंगलवार को कलेक्शन एजेंट के द्वारा घटना की लिखित जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही सदर 1 एसडीपीओ सुबोध कुमार, सदर थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। वहीं पुलिस एजेंट से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल भी की और बदमाशों के भागने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। हालांकि घटना के 30 घंटे बा...