देवरिया, अप्रैल 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय की भूमि के कागजात में कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार में ही हेरफेर कर दिया गया। चंद सफेदपोश के चक्कर में पड़ कर्मचारियों ने सरकारी भूमि के कागजात में ही ओवरराइट कर दी। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद जिम्मेदारों में खलबली मच गई है। लेकिन यह कार्य कलेक्ट्रेट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि तहसीलों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। उच्चाधिकारी संज्ञान लिए तो मामले में संशोधन कर दिया गया। लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं। कार्रवाई न होने से जालसाजी में शामिल लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। नौनिहालों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शहर में केंद्रीय विद्यालय खोला गया। 2005 में अमेठी में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि तो आवंटित कर दिया गया, लेकिन कुछ लोगों ने इस भू...