शाहजहांपुर, जनवरी 17 -- कलेक्ट्रेट कर्मचारी कल्याण समिति ने संक्रांति के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। जिलाधिकारी ने सभी को महा संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आपसी सौहार्द और सहयोग को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य-संस्कृति के विकास में भी मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट पावेंद्र कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे के साथ संवाद और अनुभव साझा किए, जिससे कार्यालय क...