हाथरस, अक्टूबर 2 -- हाथरस। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित के साथ कर उसे सराहनीय और प्रेरणादायक बताया। सीडीओ पीएन दीक्षित ने अवगत कराया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष, अनुशासन, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री की कार्यशैली, राष्ट्रनिर्माण हेतु संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की झलक आमजन तक पहुंच रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.