महोबा, जनवरी 9 -- महोबा, संवाददाता। अजनर थाना के इंद्रहटा और बुधवारा गांव में मृत मिले गोवंशों का मामला तूल पकड़ रहा है। गोवंशों के शव मिलने के बाद आग बबूला गो सेवकों सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में रामधुन संकीर्तन के साथ धरना देकर जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई गई। प्रशासन ने इंद्रहटा और बुधवारा ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दो दिन से इंद्रहटा गांव के बाहर मृत गोवंशों के मामले को लेकर विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। शुक्रवार को पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। पदाधिकारियों ने रामधुन संकीर्तन के साथ धरना देकर नाराजगी जाहिर की। पदाधिकारियों ने कहा कि लापवरवाही से गोवंशों की मौत हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.