मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट में मनरेगा वॉच का धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा। संजय सहनी ने कहा जिन साठ पंचायतों में काम दिया गया था, उनमें आधे मजदूर को ही काम मिला। जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तबतक धरना जारी रहेगा। धरना में कठपुतली कलाकार सुनील कुमार भी शामिल हुए। क्रांतिकारी गीत और नारे से उन्होंने आवाज बुलंद किया। संजय सहनी ने कहा कि डीएम को 106 पंचायतों का लिस्ट दिया गया था। उसमें अभी तक विभिन्न प्रखंड की 40 पंचायतों के मजदूरों को ही काम मिला। उसमें भी मजदूरों की एमएमएस एप से हाजिरी नहीं बन पा रही है। बकाया भुगतान पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। धरना को गुड़िया देवी, अनीता देवी, आशा देवी, गीता देवी, मंदेश्री, मदीना बेगम, शकीला बेगम, राजकुमार राम ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.