कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उपद्रवी शहर का माहौल खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बुधवार को डीसीपी हेडक्वार्टर कासिम आब्दी के पास एडीएम सिटी का फोन पहुंचा। उन्होंने कलेक्ट्रेट में विस्फोटक पदार्थ होने और जल्द ही धमाके से कोर्ट परिसर उड़ाए जाने की सूचना दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारी के पास एक मेल आई थी जिसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद इंटेलीजेंस और स्थानीय खुफिया इकाई को जानकारी दी गई। दोपहर 12 बजे के आसपास बीडीएस और फील्ड यूनिट डॉग स्क्वॉयड के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। कलक्ट्रेट और कचहरी परिसर में एक साथ टीम देख अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस की टीम भी कोतवाली से मौके पर पहुंच गई। कई स्थानों को खाली कराकर चेकिंग शुरू की गई। --- कुछ न मिलने पर ली गई राहत की सांस...