सीतामढ़ी, जुलाई 10 -- सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित जिला सामन्य प्रशाखा में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी। जब दो कर्मी आपस में ही उलझ गये। बहस होते-होते अचानक से दोनो आपस में मारपीट शुरू कर दिया। अचानक से हुए इस घटना से सभी कर्मी हतप्रभ रह गए। कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। तबतक प्रधान लिपिक सीताराम पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में उसको इलाज के लिए डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही उक्त प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी सह बेलसंड डीसीएलआर बिरजू दास ने कार्यालय में हुए विवाद व मारपीट की घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनो कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में इस तरह की घटना शोभनीय नहीं है। दोनो कर्मियों प्रधान लिपिक सीताराम पासवान व लिपिक रामरेखा राम के बीच हुई मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.