बस्ती, दिसम्बर 20 -- बस्ती। कलेक्ट्रेट बस्ती परिसर में समय से आने की बात को लेकर दो कर्मी आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक वरिष्ठ कलेक्ट्रेट कर्मी ने देर से आने वाले दूसरे विभाग से संबद्ध सफाई कर्मी की पिटाई कर दी। बाद में सफाई कर्मी ने अपने परिजनों को बुला लिया। मामला बिगड़ता देख एक जिलास्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। हालांकि सफाई कर्मी के पक्ष में उनके संगठन ने डीएम, एसपी और डीपीआरओ को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि पंचायतीराज विभाग से एक सफाई कर्मी 11 वर्ष से कलेक्ट्रेट में संबद्ध है। वह विभिन्न पटलों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के तौर पर कार्यरत है। बताया जाता है कि गुरुवार को वह हस्ताक्षर करने के लिए कलेक्ट्रेट के संबंधित अनुभाग में पहुंचा। यहां पर एक सीनियर कलेक्ट्रेट कर्मी ने देर से आने की ...