बागपत, जून 24 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल व सत्याग्रह आंदोलन किया। दोपहर के समय कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट से जुलूस निकालते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पदोन्नति में देरी, रिक्त पदों की भर्ती, मानदेय में बढ़ोतरी व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित आदि की मांग की गई हैं। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी भावना सिंह को सौंपा गया। सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र मान, संजीव कुमार शर्मा, सुशील कुमार सिंह, मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.