भभुआ, मार्च 27 -- जिला परिषद कार्यालय के बगल में आमजनों के लिए बने शौचालय में लटक रहा ताला कलेक्ट्रेट में कई विभागों के कार्यालयों में काय निष्पादन के लिए हर दिन आते हैं लोग भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय परिसर में आमजनों के लिए शौचालय का प्रबंध नहीं है। इस कारण विभिन्न विभागों में काम कराने आए लोगों को परेशानी हो रही है। महिलाओं के लिए पिंक शौचालय भी नहीं है। इससे उन्हें काफी असुविधा हो रही है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व युवतियों को हो रही है। लोगों को जब शौच जाने की आवश्यकता महसूस होती है तो उन्हें दूसरी जगह जाना पड़ता है। बताया जाता है कि कुछ साल पहले जिला परिषद कार्यालय के बगल में आमजनों के लिए शौचालय बनाया गया था, लेकिन फिलहाल उसमे ताला लगा हुआ है। कलक्ट्रेट में डीएम, एसपी, एडीएम, डीडीसी के कार्यालय के अलावा आईसीडीएस, आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.