सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर, संवाददाता । बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक शिक्षक को जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार शाम मोस्ट कल्याण संस्थान ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संस्थान के निदेशक मास्टर श्याम लाल की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित राजेश कुमार पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर सुलतानपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि 28 जनवरी को करीब 11 बजे वह विद्यालय में कक्षा पढ़ा रहे थे। इसी दौरान अविनाश तिवारी उर्फ पुष्कर तिवारी स्टाफ रूम में आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें वहां बुलाया। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत पहले ही स्थानीय थाना प्रभारी को दी थी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.