बेगुसराय, जनवरी 6 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धान अधिप्राप्ति में व्याप्त भ्रष्टाचार, अफसर-मिलर गठजोड़ और किसानों के शोषण के खिलाफ बेगूसराय में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। भीषण ठंड के बावजूद धरनास्थल पर डटे किसानों की सुध लेने जिला प्रशासन का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा जिससे किसानों में आक्रोश है। संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में धान अधिप्राप्ति को अफसरों और मिलरों ने चारागाह बना दिया है। पैक्स अध्यक्षों को किसानों से धान खरीदने के लिए बैंक से कर्ज लेने को मजबूर किया जाता है लेकिन भुगतान की राशि सीधे एसएफसी को सौंपनी पड़ती है। ट्रक भाड़ा, मजदूरी और धान कुटाई की लागत तीन गुना से अधिक बढ़ चुकी है, लेकिन सरकार आज भी 15 वर्ष पुरानी दर से भु...