देहरादून, जनवरी 30 -- हरिद्वार। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सभी कार्य और गतिविधियां रोक दी गईं। इस मौके पर संयुक्त निदेशक विधि श्याम सिंह तोमर, डीजीसी रेवेन्यू विजयपाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.