भभुआ, फरवरी 18 -- वार्ड 18 में मुख्य नाले की पटिया धंसी, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी दुर्गंध से दुकानदार बेहाल, नगर परिषद से तत्काल मरम्मत कराने की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के व्यस्तम मार्गों में शामिल कलेक्ट्रेट पथ में पटनवार पेट्रोल पंप के समीप स्थित मुख्य नाला इन दिनों स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। सड़क के पूर्वी हिस्से से गुजरने वाले इस नाले की कई जगहों पर पटिया धंस चुकी है, जिससे उसका ढांचा कमजोर हो गया है। नतीजतन नाले का पानी रुककर ऊपर आने लगा है और सड़क पर फैल रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पूरे इलाके में गंदगी और बदबू का माहौल बन गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों के सामने नाला लगातार बजबजाते रहता है। दिनभर उठती दुर्गंध के कारण दुकान ...