गोंडा, फरवरी 5 -- गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने संबंधित पटल सहायकों से वार्ता करते हुए कार्यालय में समय पर उपस्थित रहने, साफ-सफाई बनाए रखने और फाइलों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कार्यालय के कार्यों में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। डीएम ने प्रियंका निरंजन ने कर्मचारियों को कार्यालय में समय की पाबंदी के महत्व पर भी बल दिया। जिलाधिकारी ने कार्यालयों की सफाई, कार्यस्थल पर अनुशासन और फाइलों की नियमित जांच की महत्ता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों का सहयोग और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य निष्पादन आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक का...