गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद, संवाददाता। शहर के विकास भवन, कलेक्ट्रेट, कॉलेज के साथ-साथ मॉल में होली के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह द्वारा ग्रामीण महिलाओं के होली के उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था। सहायता समूह की महिलाओं ने आचार, चिप्स,पापड, मुरब्बा, होली के हर्बल रंग, हर्बल साबुन, और होली पर उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए हैं। जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा शहर के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 30 महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई थी। अब ये महिलाएं शहर के अलग- अलग हिस्सों में स्टाल लगाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.