मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिला के तीन प्रखंडों कलुआही लखनौर एवं बाबूबरही में डिग्री कॉलेज नहीं होने से छात्र-छात्राओं विशेष कर ग्रामीण और गरीब वर्ग की छात्राओं की उच्च शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कलुआही प्रखंड की छात्रा किरण कुमारी, प्रियंका कुमारी, रूपा कुमारी ने बताया कि हम लोगों ने इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी जिसका मुख्य कारण बहुत बड़ी दूरी तय करनी पड़ती थी। हम लोग गरीब परिवार के हैं इसलिए परिवार के लोगों को आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा था। वर्तमान समय में और सुरक्षा की चिंता भी हमलोगों को सता रही थी। हम लोगों के प्रखंड में यदि डिग्री कॉलेज होता तो हम लोग पढ़ने के लिए जरूर जाते। इन तीनों प्रखंडों कलुआही बाबूबरही एवं लखनौर प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई इंटर के बाद छोड...