सिमडेगा, फरवरी 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सामटोली पारिस में पंच मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सामटोली पारिस के सभी गांव के पंचगण शामिल होकर कई बातों की जानकारी ली। पंच मिलन समारोह की शुरुआत पवित्र मिस्सा के साथ पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे द्वारा शुरुआत की गई। नवनियुक्त सभापति राजन कुमार बा के द्वारा स्वागत किया गया। समारोह में गांव के पंचों की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही सभी युनिट को पंचगण के भुमिका के बारे बताया गया। समारोह में बाइबल क्विज का भी आयोजन किया गया। समारोह में इग्नेस, कोर्नेलियुस, सेराफिनुस, विकास महिला संघ के बुद्धिजीवी क्लारा, कैथरीना, रोजलिन आदि ने अपना वक्तव्य रखा। युवा संघ अध्यक्ष ब्रीसियुस ने युवा से संबंधित कई जानकारी दी। साथ ही अगले सप्ताह के युवा संघ बैठक में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में ...