पीलीभीत, जनवरी 2 -- कलीनगर। कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के छठे लीग मुकाबले में कलीनगर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डलिंग करने का फैसला किया। कैप्चर मार्विक्स कलीनगर पहले खेलते हुए सहवाल 30, हन्नान 28, सहजील 23 रनों की बदौलत 15.1 ओवर में 115 रन बना कर ऑल आउट हो गई। कलीनगर किंग्स की तरफ से पाला 6, हिमांशु 2, नवनीत और ज्ञानप्रकाश ने 1-1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलीनगर किंग्स की तरफ से अंकित 51, आदित्य 15, पाला 13, नितिन 13, प्रियांशु 6 रनों की बदौलत 12 वें ओवर में 5 विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। कैप्चर मार्विक्स कलीनगर टीम के गेंदबाज हन्नान 3, उवैस और सहजील ने 1-1 विकेट ही हासिल कर सके। मैन ऑफ दि मैच का खिताब 13 रनों और 6 विकेट लेकर पाला ने जीता। मैन ऑफ दि मैच का खिताब केसरपुर के पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश यादव ने दिया। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.