मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कलियों की कनखियां, फूलों के हास क्यारियों के दामन में भर गया सुवास, बागों में लो फिर बसंत आ गया ... कवि व गीतकार डॉ. रविन्द्र उपाध्याय ने जैसे ही सूफियाना अंदाज में मंच से इसकी टेर लगाई, माहौल पूरी तरह से होली के रंग में सराबोर हो गया। मौका था बुधवार को शहर के दाउदपुर एमआईटी समीप आरपीएस स्कूल के स्थापना दिवस पर आयोजित होली मिलन सह कवि सम्मेलन का। कवि सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कवियित्री हेमा सिंह ने रूप की अगारी, हाथ लेके पिचकारी आई से माहौल को होली की खुमार में डुबाने की भरपूर कोशिश की। जिसे शायर डॉ. नर्मदेश्वर मुजफ्फरपुरी ने जमाने को अपनी खबर लग गई है, मुहब्बत पे सबकी नजर लग गई है, से और आगे ले गए। वहीं डॉ. चन्द्रदेव सिंह ने खूब उड़ेलो भर-भर के खुशियों की झोली, अंग-अंग में रंग रमा ले फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.