गिरडीह, फरवरी 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। धार्मिक एवं पर्यटनस्थल के रूप में शुमार सिंघेश्वर धाम शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित 11 दिनी लघु रूद्र यज्ञ के 9 वें दिन शनिवार को अयोध्या से आए प्रवचन कर्ता ध्रुव जी महाराज ने कहा है कि कलयुग में शास्त्र और शस्त्र दोनों जरूरी है। देवी-देवताओं के पास भी शास्त्र और शस्त्र होता है। अच्छे लोगों को शास्त्र के माध्यम से ज्ञान दिया जाता है और दुष्टों को शस्त्र से जवाब दिया जाता है। पहले देवी-देवताओं के द्वारा शस्त्र से दुष्टों का संहार किया जाता था। उन्होंने श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति और सभ्यता का पालन करने का उपदेश दिया। कहा कि परंपरा, संस्कृति और धर्म से प्रेम नहीं करनेवालों का कोई औचित्य नहीं होता है। इसलिए ऐसे लोगों से समाज को सचेत होने की जरूरत है। राम कथा प्रसंग के दौरान प्रवचन ...