लोहरदगा, फरवरी 21 -- सेन्हा (लोहरदगा), प्रतिनिधि। लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय शत चण्डी महायज्ञ अनुष्ठान में शुक्रवार को मुख्य रूप से मंडप पूजन, दुर्गा सप्तशती के विशेष पाठ हुआ। यज्ञ आचार्य प्रदीप मिश्रा, सूर्यनारायण पाठक, अवनीश पाठक के द्वारा मंत्रोच्चारों के साथ स्थापित 33 कोटि देवी- देवताओं का विधिवत पूजन हुआ। विप्र वैदिक विद्वानों- हर्ष शास्त्री, विपिन शास्त्री, राजेश पाठक, विपुल शास्त्री, पुष्पेंद्र शास्त्री, अभिषेक मिश्रा के द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ यज्ञशाला में समिधाएं समर्पित की जा रही है।सुबह से ही श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा और दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें नारी शक्ति की संख्या उल्लेखनीय है। शुक्रवार की शाम कथा व...