आरा, जुलाई 17 -- -परमानंद नगर में चातुर्मास्य व्रत स्थल पर संतश्री जीयर स्वामी ने धर्म के आश्रय के बारे में बताया पीरो, संवाद सूत्र। पीरो के परमानंद नगर में चातुर्मास्य व्रत स्थल पर भारत के महान मनीषी संतश्री जीयर स्वामी जी महाराज ने प्रवचन करते हुए धर्म के आश्रय के बारे में बताया। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के जाने के बाद भगवान के रूप में धर्म ने अपना आश्रय किन-किन जगहों पर लिया, उसकी चर्चा की गई। स्वामी जी ने कहा कि कलियुग में भगवान का धर्म के रूप में वास तीर्थ क्षेत्र में है। बद्रीनारायण, जगन्नाथ पुरी, रंगनाथ, द्वारकापुरी, उज्जैन, बक्सर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे जितने भी धार्मिक स्थल हैं, वहां पर कलियुग में भगवान के रूप में धर्म का आश्रय है। जहां पर भगवान का मंदिर है और जहां पर भगवान के स्वरूप की पूजा की जाती है, उन स्थानों पर भी भग...