बेगुसराय, अप्रैल 18 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। कलियुगी पुत्र व पुत्रवधू के दुर्व्यवहार से तंग आकर एक वृद्ध महिला ने अपना घर छोड़ दिया। अपने बड़े पुत्र व पुत्रवधू की प्रताड़ना से आजिज इस वृद्धा ने किसी को बिना कुछ बताए तीन दिन पहले चुपके से घर छोड़कर कहीं चली गई है। गायब हुई वृद्ध महिला बरियारपुर पूर्वी गांव के वार्ड नं चार निवासी राम सागर महतो की 70 वर्षीया पत्नी राज कुमारी देवी बताई गई है। इस वृद्धा की खोजबीन के लिए उसके वृद्ध पति राम सागर महतो व छोटा पुत्र अश्विनी कुमार उर्फ अवधेश काफी परेशान हैं। लापता महिला के छोटे पुत्र अश्विनी कुमार ने खोदावंदपुर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी है। अश्विनी कुमार ने पुलिस को बताया है कि विगत 15 अप्रैल को उसकी माता राज कुमारी देवी घर से करीब आधा किमी दूर वार्ड नं 5 स्थित अपने बड़े पुत्र कमलेश महतो के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.