काशीपुर, जनवरी 7 -- बाजपुर, संवाददाता। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को पुलिस ने बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, एक जनवरी को केलाखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी 15 और 13 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियां अचानक से गायब हो गई थी। उनके पिता ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। केलाखेड़ा एसओ धर्मवीर सोलंकी ने जांच एसएसआई विनोद फर्त्याल को सौंपी थी। पुलिस टीम ने पांच जनवरी को दोनों बहनों को दिल्ली से बरामद किया। इसके बाद दोनों को वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर ले जाया गया। यहां बड़े बहन ने पुलिस को बयान देते हुए पिता पर दो वर्ष पूर्व उसके साथ जबरन शारीरिक बनाने और लगातार छेड़खानी करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि इस वहज से वह अपनी बहन को लेकर घर से भागी थी। इस पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.