रुडकी, फरवरी 8 -- क्षेत्र से एक किशोर के लापता होने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के किलकिली साहब बस्ती निवासी मो. इरफान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र सोयब 22 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार 28 जनवरी को एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने सोयब को दिल्ली में बताया। बाद में उसी व्यक्ति ने किशोर के अपने पास होने से इनकार कर दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस से अपने पुत्र की जल्द तलाश किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोर की तलाश की जा रही है...