रुडकी, मार्च 15 -- क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई बारिश और तेज हवा के कारण किसानों की खेत में खड़ी गेंहू, सरसों और गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दे रही है। किसान प्रमोद, राकेश, महिपाल, तेजपाल, सुखपाल, बिन्ना, अशोक आदि का कहना है कि बारिश और तेज हवा के कारण गेंहू और सरसों की फसल जमीन पर गिर गई है। जिसके फसल की पैदावार घटने की आशंका है। बारिश से गन्ने की बुवाई पर भी असर पड़ा है। किसानों के खेतों में गन्ने का बीज कटा हुआ पड़ा है। जिसके खराब होने का डर भी किसानों को सता रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.