रुडकी, फरवरी 24 -- कलियर, संवाददाता। पिरान कलियर में बुधवार को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी मुनीश सैनी के नेतृत्व में मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने रांगड़वाला, महेवड़ खुर्द, महेवड़ कलां, टांडा, इमलीखेड़ा, माजरी, गुम्मावाला, मोहम्मदपुर पांडा, हकीमपुरा तुर्रा, दरियापुर, नागल, प्लुनी, बाजूहेडी, बेल्डा, बेलड़ी, कोल्हापुर, ढंडेडी ख्वाजगीपुर, रहमतपुर, शांतरशाह, बहारपुर सैनी, भारापुर, शंकरपुरी सहित अनेक गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...