रुडकी, फरवरी 7 -- कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर में कलियर पुलिस नगर पंचायत व स्वयंसेवियों की संयुक्त टीम सम्पूर्ण कलियर क्षेत्र मे सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। नगर पंचायत पिरान कलियर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के संकल्प के तहत उत्तराखंड पुलिस नगर पंचायत की टीम ने स्वम सेवियों के साथ नगर में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण कलियर क्षेत्र मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में धार्मिक, तीर्थ एवं सार्वजनिक स्थलों को विशेष रूप से अभियान में शामिल किया गया है, ताकि आमजन को स्वच्छता का महत्व समझाया जा सके और स्वच्छ वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुँच सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...