रुडकी, मार्च 21 -- रमजान के तीसरे जुमे की नमाज कलियर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। नमाजियों की मौजूदगी से मस्जिदों में अलग रौनक रही। लोगों ने नमाज अदा कर गुनाहों की मगफिरत की दुआएं की। कलियर दरगाह की साबरी जामा मस्जिद, मरकज वाली उमर मस्जिद, मदीना मस्जिद, हुसौनिया मस्जिद समेत आसपास देहात क्षेत्रों की मस्जिदों में भी लोगों ने रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में खुशहाली अमन चैन के लिए दुआ कराई गई। उलेमाओं ने रमजान की बरकतों, रोजा, जकात और फितरे की फजीलत बयां की। मदीना मस्जिद के ईमाम मौलवी जाकिर, उमर मस्जिद के इमाम मौलवी फैयाज, कारी महबूब और हाफिज इफ्तेखार ने बताया कि रमजान का दूसरा असरा शुक्रवार को खत्म हो जाएगा और रमजान का तीसरा व आखिरी असरा 21 वें रोजे से शुरू हो जाएगा। उलेमाओं ने अपील की है कि इस महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.