रुडकी, नवम्बर 28 -- मेरठ के मनकी निवासी नदीम अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गुरुवार को कलियर घूमने आए थे, लेकिन उनकी खुशी उस समय परेशानी में बदल गई जब दोपहर रुड़की में पुल के पास भीड़भाड़ में किसी ने उनकी जेब काट ली। नदीम ने बताया कि वे ई रिक्शा में बैठकर कलियर से रुड़की आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनकी जेब से करीब दो हजार रुपए निकाल लिए। जेब कटने से परेशान नदीम अपने परिवार सहित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंचे और रोते हुए अपनी पूरी आपबीती बताई कि अब उनके पास किराए तक के पैसे नहीं है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कोतवाली भेजा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.