मेरठ, दिसम्बर 10 -- मेरठ। कोहरे की शुरुआत भी नहीं हुई और ट्रेनों की चाल धीमी होने लगी है। वाया मेरठ जाने वाली कई मुख्य ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। मंगलवार को कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और दिल्ली-सहारनपुर मेमू समेत कई ट्रेन निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंची। दैनिक यात्रियों को नमो भारत ट्रेन और रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर चल रहे मेंटीनेंस कार्यों के चलते पहले से नॉदर्न रेलवे की दर्जनों ट्रेन प्रभावित चल रही हैं। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस कई दिनों से 5 से 6 घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंच रही है। मंगलवार को भी यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 2:52 बजे के बजाय 6 घंटे की देरी से करीब 9 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। दिल्ली-सहारनपुर मेमू ट्रेन भी निर्धारित समय शाम 3:38 बजे के बजाय करीब डेढ़ घंटा देरी से 5 बजे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.