मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। मुजफ्फरपुर के तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के खेल मैदान में रविवार को कलिंगा यूनिवर्सिटी (कीट), भुवनेश्वर की टीम ने एक बार फिर परचम लहराया। ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी मेंस वॉलीबॉल चैंपियनशिप के सुपर लीग में कीट विवि की टीम ने अपने अंतिम मैच में एलएनएमयू, दरभंगा को 3-2 (20-25-17, 27-25, 25-25 व 15-11) के सेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले उसने सुपर लीग में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, काशी विद्यापीठ (वाराणसी) और मेजबान बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर की टीम को हराया था। कीट विवि की टीम ने सुपर लीग में अपने तीनों मैच जीतकर छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रही। कीट विवि वर्ष 2023 और 2024 में चैंपियन बनी थी। इससे पहले यह टीम कई बार उप विजेता भी रह चुकी है। टूर्नामेंट में महात्मा गांधी यूनिवर्सिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.