सोनभद्र, मार्च 18 -- शक्तिनगर, हिटी। एनसीएल खड़िया परियोजना में ओवर बर्डेन हटाने का टेंडर लेने वाली कलिंगा कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को खड़िया बैरियर के समीप सैकड़ो लोगों ने इकट्ठा होकर कंपनी के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने किसी प्रकार लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। उधर तथाकथित लोगों के साथ अन्य लोग सक्रिय होने कें साथ नौकरी देने दिलाने की होड़ मची हुई है। इससे पूर्व कंपनी में कोटा देने की कथित सूची वायरल हुई थी, जिसमे ट्रेड यूनियन नेता, शासन प्रशासन के लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.