बांका, सितम्बर 12 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के भदरिया गांव के समीप चांदन नदी के किनारे करीब पांच वर्ष पूर्व मिले पौराणिक स्थल का कला संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण में उन्हें वहां मृदभांड के अवशेष एवं ईट के टुकड़े बिखरे हुए मिले। कला संस्कृति पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने ग्रामीणों से पांच वर्ष पूर्व मिले पुरातात्विक अवशेषों के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि वर्ष 2020 में छठ पर्व के मौके पर बुद्ध कालीन एवं कुषाण कालीन ईंट की दीवार मिली थी। यह खबर प्रकाशित होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भदरिया का दौरा किया तथा इस स्थल की खुदाई करवा कर इसे पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर करोड़ों रुपए खर्च कर नदी की धारा बदली गई। इसके बाद आईआईटी कानपुर की टीम ने जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.