आरा, दिसम्बर 17 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में कला संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता निदेशक डॉ राजेश वर्मा ने की। मौके पर विभाग के कार्यरत सहायक प्राध्यापक सुकेश कुमार ने अपने पाठ्यक्रम से संबंधित विषय पर सत्र 2025 -27 के सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम से जुड़ी विभिन्न तरह के कला संबंधित कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रोजगार के अवसर को भी चुनने का प्रयास किया। सहायक प्राध्यापक सुकेश कुमार ने कहा कि कला एवं साहित्य से छात्र-छात्राओं की मानसिक वृद्धि होती है, जिससे शिक्षा के साथ-साथ जीवन में कुछ अलग करने की क्षमता रखते हैं। बीएड प्रोग्राम में इन सभी प्रायोगिक कार्यक्रमों को एनसीटीई ने काफी महत्वपूर्ण बताया है। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षक डॉ वीरेंद्र पांडे, डॉ कविता कु...