नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रसिद्ध कलाकार सतीश गुजराल (1925-2020) की जन्म शताब्दी पर राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) ने गुजराल फाउंडेशन के सहयोग से शताब्दी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी गुजराल की सात दशकों की रचनात्मक यात्रा को एक छत के नीचे समेटती है। क्यूरेटर किशोर सिंह द्वारा तैयार प्रदर्शनी विभाजन की त्रासदी, मानवीय पीड़ा और सृजनात्मक प्रयोगों की गहराई उजागर करती है। उद्घाटन में संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सतीश गुजराल का कार्य भारत के आधुनिक सांस्कृतिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। यह प्रदर्शनी उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...