सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र। विन्ध्य तक्षशिला नेशनल एकेडमी उरमौरा में गुरूवार को कला संगम प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। आईएफएस राजस्थान सरकार एसएन सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्राफ्ट सेक्शन में आकर्षक हस्तनिर्मित मॉडल्स और कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान-3, ज्वालामुखी, जल तरंग, इलेक्ट्रिक सर्किट तथा कंप्यूटर के मॉडल्स ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। वहीं हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों में साहित्य एवं व्याकरण से जुड़े प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण फर्श पर तैयार किया गया भारत का विशाल मानचित्र रहा, जिसमें भौगोलिक एवं राजनीतिक विभाजन, प्रमुख फसलें तथा राष्ट्रीय उद्यानों को दर्शाया गया। इस मौके पर डॉ. अंजल...