पलामू, दिसम्बर 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर के जनता शिवरात्रि कॉलेज में पलामू जिला खेल विभाग ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में आयोजित विभिन्न एकल व समूह प्रतिस्पर्द्धा में 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उदघाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी कंचन कुमारी, एनएसएस के राजेश कुमार, जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान आदि ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने कॉलेज कैंपस में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण भी किया। समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संस्कृति के क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.