कोडरमा, अप्रैल 17 -- कोडरमा,सतगावां,प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड स्थित ढाब दुमदुम्मा मौजा में बसा घोड़सिमर मंदिर कला व संस्कृति का धरोहर है। इसे राज्य स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में सरकार स्तर से शामिल किया गया है। वहीं इसके रख रखाव के लिए भी आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। घोड़सिमर धाम प्राचीन काल से स्थित है ।यहां देवी देवताओं की सैकड़ों मूर्तियां है। यहां बने मंदिर के चौखट व पिलर मे बहुत ही सुंदर डिजाइन के देवी देवताओं का चित्र बने हुए हैं ।यहां के मंदिर के चौखट में सन 1336 ईसवी अंकित है ।यहां एक विशाल 5 फीट का गोलाकार में शिवलिंग स्थित है ।शिवलिंग को दूध से धोने के बाद शिव जी की प्रतिमा उभर जाती है । ऐसा लोगों का मानना है कि जब लंकेश रावण शिवलिंग को लंका ले जा रहे थे उसी समय में यहां भी रुके थे । लोगों का मानना है कि यहां एक ही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.