प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज। प्रयाग सेवा संगम संस्था की ओर से सिविल लाइंस स्थित बाजवा निवास पर कला व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। रविवार को देर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एडीशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एसके पाल व विशिष्ट अतिथि चित्रकार रवींद्र नाथ कुशवाहा ने पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल अद्विता चौधरी, वान्या यादव व आयसा यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रांजल त्रिपाठी व आर्यन वर्मा विजेता रहे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मोहन ने की। रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...