आरा, मार्च 9 -- आरा, एक संवाददाता। कला संस्कृति एवं युवा विभाग और ललित कला अकादमी की ओर से संयुक्त कला मंगल शृंखला का आयोजन रविवार को आरा में किया गया। लोक कला के कलाकारों की कलाकृतियों के समूह प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। सात वरिष्ठ लोक कलाकारों की ओर से विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें मधुबनी, मंजूषा एवं भोजपुरी कला का प्रदर्शन किया गया है। कलाकृतियों के समूह में कलाकारों ने अपनी रचनात्मक कौशल बिहार के विभिन्न हिस्सों की खूबियां को दर्शाया है। भोजपुरी-मैथिली के प्रमुख त्योहार सहित रामायण, कृष्ण लीला आदि को कलात्मक रूप दिया गया है। यह आयोजन नौ से 11 मार्च तक चलेगा। समूह प्रदर्शनी में सात वरिष्ठ कलाकारों ने 36 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया है। इनमें आरा की चित्रसेनपुर के रहने वाली सविता कुमारी की पीड़िया, सीता स्वयंवर और कोहबर है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.