मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। मिथिला चित्रकला संस्‍थान, मधुबनी में 'कला प्रदर्शनी' विषय पर एक दिवसीय व्‍याख्‍यान श्रृंखला का आयोजन संस्‍थान के बहुउदेशीय सभागार में मंगलवार को किया गया। व्‍याख्‍यान श्रृंखला का आयोजन दीप प्रज्‍वलन संस्‍थान के प्रभारी उप-निदेशक, पदाधिकारियों, सभी आचार्यों एवं अतिथि कला विशेषज्ञ व्‍याख्‍याता सुनील कुमार के द्वारा किया गया। संस्‍थान के प्रभारी उप-निदेशक सह वरीय आचार्य पद्मश्री बौआ देवी एवं आचार्य शिवन पासवान ने व्‍याख्‍याता सुनील कुमार को पाग, दोपटा एवं स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मानित किया। व्‍याख्‍यान श्रृंखला के प्रारंभ में संस्‍थान की कनीय आचार्य डॉ. रानी झा के द्वारा संबोधन प्रारंभ कर व्‍याख्‍यान श्रृंखला के महत्‍व को गंभीरता से सुनने एवं समझने की संस्‍थान के सभी छात्र-छात्राओं से अपील हुई।...