नोएडा, फरवरी 14 -- ग्रेटर नोएडा। उम्मीद संस्था ने गांव विष्णुली में स्वच्छता जागरुकता अभियान के अंतर्गत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और सशक्त जीवन की आधारशिला है। वहीं, प्रतियोगिता में लगभग 100 बच्चों ने अपनी सुंदर एवं रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...