भदोही, नवम्बर 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चल रहे दो दिवसीय कला-काफ्ट एवं संस्कृत महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर संस्कृत एवं नवाचार महोत्सव में शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दो दिवसीय कला क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम समापन और प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान डायट प्राचार्य एवं बीएसए विकास चौधरी ने कहा कि कला शिक्षा छात्रों में रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का पोषण करती है। कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को लीक से हटकर सोचने, नए विचारों का पता लगाने और खुद को अनूठे तरीकों से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह कौशल न केवल कलात्मक प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि ज...