लखनऊ, फरवरी 20 -- राज्य संग्रहालय में संस्कृति विभाग की ओर से कला अभिरूचि पाठ्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को प्राचीन कला का उद्भव एवं विकास विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता पूर्व महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण डॉ. राकेश तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने अपने व्याख्यान में कला के विभिन्न आयामों प्रकृति, मान्यता, अनुष्ठान, धर्म आदि से जोड़कर व्याख्या की। व्याख्यान में कला को समझने के लिये उसके विषय वस्तु, शैली, तकनीक, रंग और लेख आदि का मूल्याकंन करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...